उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

तीरंदाजी के छह खिलाड़ी करेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा

काशीपुर।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ी सानिध्य हरबोला, अंश हरबोला, देव मियां, अथर्वा अग्निहोत्री, रुद्र प्रताप और ऐश्वर्या कराकोटी चयनित हुए हैं। एक मार्च को हरिद्वार स्थित अचीवर होम्स स्कूल में आयोजित उत्तराखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप (U-10, U-13 एवं U-15) में के डीएफ आर्चरी सेंटर, काशीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं, 26 मार्च से 7 अप्रैल तक गुंटूर, आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी। इसमें खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
केडीएफ आर्चरी सेंटर के कुल 14 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन हुआ। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण काशीपुर के लिए गर्व का विषय है।आज केडीएफ पार्क, द्रोण सागर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं होली मिलन समारोह में चयनित सभी छह खिलाड़ी अपने अभिभावकों सहित उपस्थित रहे। केडीएफ की भूमिका राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की है। इस यात्रा में केडीएफ ने बच्चों को एक स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक खेल वातावरण प्रदान किया। प्रशिक्षित कोचों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, खेल सामग्री की उपलब्धता एवं नैतिक समर्थन ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।कोच हरबोला ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण एवं अनुशासन का परिणाम है।
केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार