ऊधम सिंह नगर खेल स्वास्थ्य

डीएम ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुनिवेशन ऑथोरिटी (SARRA) के तत्वावधान विश्व साईकिल दिवस पर खेल विभाग व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित साइकिल रैली/रेस को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से पानी को अनावश्यक नुकसान न करने, नदियों, जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होने आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होने प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लगभग कुल 235 प्रतिभागी उपस्थित थे जिसमें से 200 प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में 6 बालक एवं 6 बालिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें से बालक वर्ग में अपूर्व बिष्ट प्रथम, देव द्वितीय, वेदान्स तृतीय एवं बालिकाओं में पल्लवी प्रथम, नीलम द्वितीय व साक्षी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इनके साथ ही 3 बालक एवं 3 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भेंट स्वरुप दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी नगर, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ. पंकज कुमार शुक्ल, सदस्य सचिव सारा/अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार