उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

डीएम ने अधिकारियों और पत्रकारों संग खेली होली

चम्पावत। होली पर्व के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह में जनपद के पत्रकारों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए काली कुमाऊँ की प्रसिद्ध पारंपरिक होली का आनंद लिया। पूरा परिसर रंग, उमंग, आत्मीयता और लोक-संस्कृति की मधुर स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा। पत्रकारों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर संगत में कुमाऊँनी खड़ी होली का सामूहिक गायन किया गया, जिसकी सुरमयी स्वरलहरियों ने पूरे वातावरण को लोक-संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया और उपस्थित सभी जनों को उत्साह एवं आनंद से भर दिया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी पत्रकार बंधुओं को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा स्वयं भी होली गायन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, विश्वास, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशासन एवं मीडिया के मध्य स्वस्थ समन्वय जनहितकारी योजनाओं एवं सूचनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने भी पत्रकारों को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस प्रकार के आयोजन आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं, पारस्परिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं तथा कार्य संबंधों में और अधिक सामंजस्य स्थापित करते हैं।समारोह में पत्रकारों ने भी पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी तथा हंसी-ठिठोली, लोकधुनों और रंगों के उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित इस होली मिलन समारोह का आत्मीयता एवं उत्साह के साथ आनंद लिया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार