डिजिटल शिकंजा:टोल पर एंट्री करते ही कटेगा वाहनों का ई चालान!
रुद्रपुर।देवभूमि उत्तराखंड में अब यातायात नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा और अवैध वाहनों पर लगाम कसने की कमर कस ली है।अपूर्ण दस्तावेज होने पर टोल प्लाजा में एंट्री करते ही वाहन का ई चालान स्वतः कट जाएगा।इस साल 19 जनवरी से प्रदेशभर में टोल प्लाजा पर ऑटो ई-चालान (e-Detection) व्यवस्था तरह लागू कर दी गई है।इसके तहत टोल प्लाजा से गुजरते ही वाहनों के दस्तावेज जैसे परमिट, बीमा, फिटनेस और आरसी नवीनीकरण की डिजिटल जांच होगी। यदि कोई दस्तावेज अमान्य पाया गया तो सिस्टम अपने आप ई-चालान जारी कर देगा।यह तकनीक खासतौर पर 15 वर्ष या उससे अधिक पुराने वाहनों की पहचान करने में सक्षम है। जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है या रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नहीं हुआ है, वे अब जांच से बच नहीं पाएंगे। परिवहन विभाग की मानें तो इस व्यवस्था से बिना परमिट और बिना बीमा चल रहे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
उत्तराखंड में जिन सात प्रमुख टोल प्लाजा को इस प्रणाली से जोड़ा गया है, उनमें
हरिद्वार जिले के बहादराबाद और भगवानपुर,देहरादून के
लच्छीवाला,ऊधम सिंह नगर में
जगतापुर पट्टी, बनुषी, नगला और देवरिया शामिल हैं। इस व्यवस्था से सड़क सुरक्षा के साथ ही नियमों का भी पालन होगा।




