ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

डा.तनुज की इंसानियत के कायल हुए मरीज

काशीपुर। कहते हैं कि यदि इंसान में जमीर, इंसानियत, अपने पेशे के प्रति ईमानदारी हो तो हर कोई कायल होगा। एलडी भट्ट अस्पताल के सर्जन डॉक्टर तनुज सिंह तोमर ने मानवता,व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव का ऐसा मिशाल कायम किया है कि मरीज उनके कायल हो गए। डॉक्टर सुबह आठ बजे ओपीडी में मरीज देखने बैठते हैं तो फिर जब तक सभी मरीजों को देख नहीं लेते, तब तक यानी देर शाम तक मरीजों को देखने के बाद ही ओपीडी से घर जाते हैं। हालांकि घर जाने से पहले अपने उन मरीजों को भी देखते हैं,जो भर्ती रहते हैं।मरीजों को बहुत तसल्ली से देखते हैं।तनुज की जनसेवा की जिद मरीजों को राहत दे रही है। जबकि अस्पताल में अन्य ओपीडी ज्यादातर अपराह्न करीब तीन बजे तक मरीजों से खाली हो जाती है। डॉक्टर तनुज के समर्पण भाव को इसी से समझा जा सकता है कि रविवार के दिन अवकाश होने पर भी वह सुबह 10 बजे ओपीडी में मरीज देखने के लिए बैठ जाते हैं।लोक निर्णय न्यूज का संवाददाता रविवार को एलडी भट्ट अस्पताल में एक मरीज को देखने गया तो डॉक्टर तनुज ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जब डॉक्टर से संवाददाता ने सवाल किया कि रविवार को मरीज देखते हैं तो उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके ब्लड में हैं।यदि मरीज ओपीडी में है तो उन्हें देखना डॉक्टर की जिम्मेदारी बनती है,चाहे कितना ही समय तक ओपीडी में क्यों न बैठना पड़े। इंसानियत भी होती है। बताया कि उनकी करीब ढाई साल की बेटी है।बेटी ने रविवार को घर पर ही रहने की जिद करती रही,लेकिन मरीजों का इलाज करना बेहद जरूरी है,क्योंकि भरोसा कर दूर से भी मरीज आते हैं।मरीजों को देखने के बाद बहुत तसल्ली मिलती है।डॉक्टर तनुज का मरीजों के प्रति समर्पण का भाव इस कदर है कि यदि मरीज को इलाज के लिए ऑक्सीजन या कोई चीज की जरूरत पड़ती है तो वह खुद ही बिना संकोच के ही अस्पताल से उठाकर मरीज के पास पहुंचा देते हैं। मरीजों का कहना है कि करीब 90दिन पहले अस्पताल में चार्ज लेने वाले डॉक्टर तनुज की नम्रता, व्यवहारिकता और व्यावसायिक निष्ठा ने सरकारी अस्पताल के प्रति विश्वास बढ़ा है। डॉ. तनुज सिंह तोमर का कार्य करने का जोश, अनुशासन और मरीजों के प्रति आत्मीयता आज की चिकित्सा व्यवस्था में एक प्रेरक उदाहरण है।डॉक्टर तनुज ने बताया कि ओपीडी में मरीज देखते हैं।रोजाना सर्जरी भी करते हैं। किस्मत ने उन्हें डॉक्टर के जरिए मरीजों की सेवा के लिए मौका दिया है,इसे सौभाग्यशाली मानता हूं,वह इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करता हूं।बताया कि वह राजनीति में नहीं पड़ते हैं, ईश्वर ने जिस सेवा के लिए योग्य बनाया है,वहीं काम कर रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार