अंतर्राष्ट्रीय

जेनरेशन जेड की हुंकार से गूंज उठा मैक्सिको सिटी

खिलाफ युवा, आम नागरिक सड़कों पर
मेक्सिको सिटी। अभूतपूर्व रूप से मेक्सिको सिटी में शनिवार को अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में उठी जेनरेशन जेड की आवाज गूंज उठी। युवाओं के इस आह्वान पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे और राजधानी ने दुर्लभ पैमाने पर एकजुटता और आक्रोश का दृश्य देखा। इस प्रदर्शन में केवल युवा ही नहीं बल्कि विभिन्न आयु वर्ग के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मैक्सिको के लोग सरकारी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, अपराधों इत्यादि से तृस्त हैं। मेक्सिको अमेरिका का पड़ोसी देश है और सर्वाधिक मैक्सिको के आप्रवासी अमेरिका में रहते हैं।प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर तनाव बढ़ गया। कुछ युवाओं की पुलिस से झड़प हो गई जहां प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों, पटाखों, लाठियों और जंजीरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पुलिस की ढालें और कुछ उपकरण भी छीन लिए। राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने बताया कि कुल 120 लोग घायल हुए हैं जिनमें 100 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने बीस लोगों को गिरफ्तार किया है।
विश्वभर में असमानता, लोकतांत्रिक ढांचे के क्षरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन जेड का उभार इस वर्ष लगातार तेज हुआ है। नेपाल में सितंबर में हुए सोशल मीडिया प्रतिबंध के बाद जेन जेड द्वारा संचालित प्रदर्शन इतना व्यापक हुआ कि वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
मेक्सिको के युवाओं में भी व्यवस्था की खामियों, दंड से मुक्ति की प्रवृत्ति और बढ़ते हिंसक अपराधों को लेकर निराशा गहरी होती जा रही है। इस विरोध को पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और उद्योगपति रिकार्डो सेलिनास प्लीगो जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों का समर्थन भी मिला है।
एक प्रदर्शनकारी एन्ड्रेस मासा ने कहा कि उन्हें अधिक सुरक्षा की जरूरत है। उनके हाथ में समुद्री डाकू की खोपड़ी वाला झंडा था जो अब जेन जेड विरोध का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। युवाओं की यह सामूहिक पुकार मेक्सिको में व्यापक सामाजिक असंतोष की ओर संकेत करती है।
मालूम हो कि भारत से लेकर विश्व तमाम देशों में नागरिक और उनमें भी खासतौर पर युवा परेशान आंदोलनरत हैं। महंगी शिक्षा, नौकरियों का अभाव, नेताओं, नौकरशाहों, माफियाओं की मौज, बेरोजगारी, व्यवस्थागत खामियों, महंगाई और भ्रष्टाचार इत्यादि से त्रस्त हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टैरिफ वार से भड़के लोग,नहीं करेंगे विदेशी उत्पाद का प्रयोग

लोक निर्णय,रुद्रपुर: अमेरिका ने भारत के कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाया तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल ने अपंजीकृत 26 इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लगाई रोक

नेपाल: नेपाल सरकार ने उन 26 इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर रोक लगाने का आदेश दिया है,जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था।