जामें,कैसे बढ़ाएं बासमती धान का उत्पादन
काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को बासमती धान का उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए गए। प्रभारी अधिकारी डॉक्टर एस के शर्मा ने केंद्र के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।डॉक्टर प्रमोद कुमार तोमर, वैज्ञानिक एपिडा (मेरठ) में चावल निर्यात में एपिडा की भूमिका एवं संभावनाएं विषय पर विस्तार से जानकारी दी। मिट्टी की उर्वरता कैसे बढ़ाई जाए,इसकी भी जानकारी दी।डॉक्टर शोएब अख्तर वरिष्ठ प्रबंधन ने धान की फसल में पर्याप्त सिंचाई एवं सुखाने की तकनीक पर प्रकाश डाला। डॉक्टर कुलदिप सिंह क्षेत्रीय प्रबन्धक, संवनाह सीड में डी-एसआर पद्धति का धान
उत्पादन में महत्व, डॉक्टर निर्मला भट्ट ने नवीन तकनीकी, डॉक्टर अजय प्रबन्धन पर प्रकाश डाला।निदेशक प्रसार शिक्षा डॉक्टर जितेन्द्र क्वात्रा ने धान उत्पादन बढ़ाने की तकनीक बताई। प्रगतिशील एफपीओ के अध्यक्ष बलकार सिंह ने कृषि उत्पादन संगठन के जरिए धान उत्पादन व्यवसायिक स्तर पर अपनाने की सलाह दी। संचालन डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने किया। इस मौके पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल सैनी, डॉक्टर अनिल चन्द्रा, जीसी जोशी, मनीष कुमार बाजपेयी आदि मौजूद थे।




