उत्तराखंड राजनीति

जानें, बिहार विधानसभा चुनाव फतह को उत्तराखंड की भाजपा ने बनाई रणनीति

रुद्रपुर:बिहार में भले ही विधानसभा चुनाव होने जा रहा हो, मगर इसकी सरगर्मियां उत्तराखंड में भी दिख रही हैं। बिहार में चुनाव फतह करने के किए उत्तराखंड में भाजपा ने कमर कस ली है।इसके लिए उत्तराखंड में रह रहे बिहार के मतदाताओं को बिहार में मतदान करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जागरूक करने में लगे हैं।यहीं नहीं, एनडीए के प्रत्याशियों को जीतने के लिए उत्तराखंड से करीब 400 वालिंटियर भी बिहार जाएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार फिर सत्ता में आए।इसके लिए बैनर एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रदेश संयोजक और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।शुक्ला ने सोमवार को काशीपुर की विंध्यवासिनी कालोनी में बिहार के लोगों के साथ बैठक की।साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम बिहार विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है, वे लोगों न केवल मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें, बल्कि अपने साथियों और रिश्तेदारों को एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों का तेजी से विकास हो रहा है।एनडीए की सरकार ही बिहार का विकास कर सकती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल देश का विकास तेजी से हो रहा है, बल्कि दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।उन्होंने कहा कि बिहार के करीब पौने दो करोड़ मतदाता देश के विभिन्न राज्यों में निवास करते हैं।जबकि बिहार में करीब साढ़े सात करोड़ मतदाता हैं। उत्तराखंड में बिहार के करीब सवा लाख लोग निवास करते हैं।इसमें करीब 35 हजार ऐसे लोग हैं,जिनके नाम बिहार की मतदाता सूची में नाम दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन सह संयोजक बनाए गए हैं।जिला संयोजक भी बनाए गए हैं।बिहार में एनडीए के प्रत्याशियों को जीतने के लिए उत्तराखंड से करीब 400 वालिंटियर जायेंगे।इसके लिए टीम तैयार की जा रही है।शुक्ला ने कहा कि बिहार चुनाव में उत्तराखंड में निवास करने वाले बिहार मूल के लोग अपना सहयोग वहां कैसे दें।इस पर चर्चा की गई। इस मौके पर बिहार से संजय राय पूर्व प्रदेश मंत्री बिहार,
राजेश कुमार, कमलेश। कुमार, मनोज राय,मनीष शुक्ला,डीएन यादव आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर