ऊधम सिंह नगर शिक्षा

जानें, पंत विवि में विश्व रेबीज दिवस में क्या बताए गए

पंतनगर:विश्व रेबीज़ दिवस पर जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में शनिवार को अधिष्ठाता डॉ. एएच अहमद के निर्देशन एवं वेटरनरी सोसायटी व ब्लू क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधानमें आयोजित शिविर में कुल 78 कुत्तों एवं 25 बिल्लियों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद पशु चिकित्सा सार्वजनिक स्वास्थय एवं महामारी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए के उपाध्याय ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को रेबीज़ से बचाव और नियंत्रण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने “वन हेल्थ” की अवधारणा को विस्तार से समझाया तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वेटरनरी सोसाइटी स्टाफ काउंसलर डॉ. अमित प्रसाद, सह-स्टाफ काउंसलर डॉ. अमन कम्बोज, डॉ. राजीव रंजन आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता में देशभर से छात्रों ने भाग लिया। अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में कुल 37 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।इनमें प्रथम स्थान दिव्यानी , द्वितीय स्थान रितुल तृतीय स्थान मधुमग्न सीट तथा सांत्वना पुरस्कार छाया को प्राप्त हुआ।पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं रचनात्मकता की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति कांत , द्वितीय स्थान अभिसार रावत , प्रियांशु बल्लेखी व राहुल सिंह को प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान आस्था गोस्वामी,मनीषा गोस्वामी, व जिया को प्राप्त हुआ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99