जानें, ज्यादा लाभ का लालच दे प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख ठगे
रुद्रपुर: कम निवेश पर ज्यादा कमाई का लालच देकर प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रूपये साइबर ठग लिए। जब पता चला तो पीड़ित के होश उड़ गए।
एलायंस कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने साइबर थाना सेल में दी तहरीर में कहा है कि वह प्रॉपर्टी डीलर है।दो जुलाई को मोबाइल नंबर ब्रहमा माइंड व्हाटसअप ग्रुप से जुड़ा और सहान्वी जैन नाम की युवती की कॉल आई। उसने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही।उसकी बातों में आकर जब वह थोडा निवेश किया तो तुरंत उसके खाते में 3.10 लाख रुपये मुनाफे के साथ वापस आए। इसके बाद युवती ने फोन कर ज्यादा निवेश करने का लालच दिया। उसके द्वारा बताए गए खातों में 50 लाख रुपये डाल दिए, मगर मुनाफा तो छोड़िए रुपए भी वापस नहीं आए। मोबाइल नंबर पर संपर्क किया,लेकिन मोबाइल बंद बता रहा और साइड भी डिलीट कर दी गई। जब साइबर ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना सेल प्रभारी अरुण कुमार ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।





