अपराध ऊधम सिंह नगर

जानें, गार्ड ने डिलीवरी ब्वॉय को जड़ा थप्पड़,हंगामा

रुद्रपुर:डिलीवरी ब्वॉय की बाइक मेट्रोपोलिस कालोनी गेट पर बेरीकेडिंग की रस्सी में फंस गई।इससे खफा गार्ड आगबबूला हो और डिलीवरी ब्वॉय को थप्पड़ जड़ दिया।इससे गुस्साए डिलीवरी राइडर्स कॉलोनी के दोनों गेट पर जाम लगा दिया। इसे लेकर मेट्रोपलिस सोसाइटी के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गया।
इंस्टा मार्ट, (स्विजी)डिलीवरी ब्वॉय मंगलवार दोपहर रामपुर नैनीताल हाईवे स्थित मेट्रोपोलिस कालोनी में सामान की डिलीवरी करके लौट रहा था। कालोनी के निकासी गेट पर लगे बेरीकेडिंग की रस्सी से ब्वॉय की बाइक फंस गई। यह देख गेट पर तैनात गार्ड आक्रोशित हो गया और डिलीवरी ब्वॉय को पीट दिया।इस पर डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथियों को फोनकर बुला लिया।कालोनी के प्रवेश और निकासी गेट पर जाम लगा दिया।साथ उन्होंने कहा कि माफी मांगने पर भी डिलीवरी ब्वॉय को गार्ड ने पीट दिया।जब तक गार्ड माफी नहीं मांगेगा,तब तक यहां नहीं जायेंगे।साथ ही कालोनी में करीब 250 परिवारों को ऑनलाइन सामान की डिलीवरी नहीं करने की धमकी दी। जाम को लेकर सोसाइटी के पदाधिकारियों से नोंकझोंक हो गई। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर गार्ड को हिरासत में लेकर चौकी ले आए। मगर राइडर्स माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे।तहरीर न मिलने पर पुलिस गार्ड को लेकर धरना स्थल पर पहुंची।जहां पर गार्ड के माफी मांगने पर बाइक राइडर्स जाम खोलने को राजी हो गए।इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार