अपराध ऊधम सिंह नगर

जानें, किस स्कूल में धांधली की जांच सांसद ने बैठाई

पंतनगर : सरस्वती शिशु मंदिर पंतनगर में सांसद निधि से निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपए दिए गए, मगर विभाग की लापरवाही से कार्य पूरा नहीं हुआ।इसकी शिकायत पर पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री और नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने इसे गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को पत्र लिखकर जांच कराने के आदेश दिए हैं।इससे शिक्षा विभाग और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर पंतनगर में निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपए अवमुक्त किए गए थे।जिसमें कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है, जो बहुत ही गंभीर विषय है। कार्य पूर्ण किए जाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होती है। मगर इस मामले में विभाग की उदासीनता और लापरवाही भी स्पष्ट दिखाई दे रही है। मामले की तत्काल जांच कराई जाएं और दोषी के खिलाफ कानूनी करते अवगत कराया जाएं। इसे लेकर स्कूल के शिक्षकों में तरह तरह के चर्चाएं हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अपराध

जेनेटिक एनेलाइजर मशीन से बढ़ी एफएसएल की क्षमता

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कुमाऊं मंडल में होने वाले आपराधिक वारदातों के खुलासे में सहयोग डीएनए सैंपल रिपोर्ट अब पुलिस को जल्द
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99