जानें, किसे सौंपी गईं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जिम्मेदारियां
रुद्रपुर। भाजपा सरदार पटेल मंडल की ट्रांजिट कैंप में हुई बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर मंथन हुआ।इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा न केवल एक आयोजन है, बल्कि यह जन-कल्याण की भावना को प्रकट करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सब मिलकर अपने शहर, समाज और प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में गरीबों, जरूरतमंदों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और अनाथों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही शहर की स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण, पानी संरक्षण जैसे कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी ली जाएं।बैठक में मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मंडल महामंत्री नीतेश गुप्ता मंडल महामंत्री शंकर विश्वास मंडल उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपराम लोधी, पार्षद विष्णु,मुकेश पाल, राजेंद्र राठौड़, राधेश शर्मा, निमित शर्मा, एम पी मौर्य, गोविंद शर्मा, अजीत सक्सैना, आकाश रस्तोगी, गिरीश राठौर, आदेश भारद्वाज, शंकर विश्वास, तपन मंडल आदि मौजूद थे।




