ऊधम सिंह नगर राजनीति

जानें, कितने लाख रुपये को लेकर आरोप_प्रत्यारोप शुरू

रुद्रपुर:बीडीसी के पति ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों पर हाथापाई करने और पूर्व विधायक पर 30 लाख रूपये हड़पने का मामला तुल पकड़ने लगा है। पूर्व विधायक शुक्ला के समर्थन में आए ब्लॉक प्रमुख के पति जितेंद्र कुमार गौतम ने किच्छा विधायक पर आरोप लगाने लगे। गौतम ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पूर्व विधायक शुक्ला को बदनाम करने के मकसद से किच्छा विधायक बेहड़ के इशारे पर बीडीसी सदस्य पति ने हाथापाई और 30 लाख रूपये हड़पने की झूठी साजिश रची जा रही है।जबकि शुक्ला ने नि: स्वार्थ भाव से बीडीसी सदस्य रूचि पाल को चुनाव जितवाया था।चुनाव के करीब दो माह बाद बीडीसी सदस्य पति मन्नू पाल ने झूठी कहानी बनाई। ज ब कि सत्यता यह है कि पूर्व विधायक के पास 25 सदस्यों का समर्थन था। ऐसे में 30 लाख रुपये लेंगे। इस तरह का आरोप झूठा है।उन्होंने दावा किया कि यदि दो माह की कॉल डिटेल निकाली जाए तो बीडीसी सदस्य पति मन्नू पाल की हकीकत सामने आ जाएगी। बदनाम करने का मास्टरमाइंड उजागर हो जायेंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार