उत्तराखंड स्वास्थ्य

जानें, कहां होंगी नशे के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई

हरिद्वार।युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित हो रहे सभी स्कूल कॉलेजों के निकट कोई भी गुटका तंबाकू की दुकानें संचालित न हों। साथ ही नियम के तहत कार्रवाई करें।नशीले पदार्थो के खिलाफ निरंतर संयुक्त निरीक्षण किया जाएं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करें। नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए स्थानीय नेताओं एवं धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग करने के लिए समन्वय करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा कोण्डे, एडी आइबी रोहित यादव, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर दीपक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष