अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी नेशनल न्यूज़

जानें, आस्ट्रेलिया में चार्ल्स स्टर्ट विवि और पंत विवि के बीच क्या हुआ समझौता

ऑस्ट्रेलिया/पंतनगर।गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (भारत) और चार्ल्स स्टर्ट यूनिवर्सिटी, वागा वागा, न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया) के बीच एमओयू हुआ।जिससे शिक्षा, शोध और शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

समझौते पर चार्ल्स स्टर्ट यूनिवर्सिटी की उप-कुलपति एवं उपाध्यक्ष (वैश्विक शोध) प्रो. डॉ. नीना मिटर और पंतनगर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक प्रो. डॉ. एच. जे. शिव प्रसाद ने हस्ताक्षर किए। एमओयू से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त शोध कार्य, और ड्यूल पीएचडी डिग्री कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस सहयोग के तहत चार ड्यूल पीएचडी कार्यक्रमों के छात्रों को ट्यूशन फीस माफी और शोध सहयोग की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसका वहन चार्ल्स स्टर्ट यूनिवर्सिटी करेगी। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक और अनुसंधानिक संबंधों को सुदृढ़ करेगा तथा छात्रों और शोधार्थियों को वैश्विक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देगा।
इस मौके पर प्रो. डॉ. ज्योति प्रसाद, प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, पंतनगर विश्वविद्यालय, रोंडा ओ’ब्रायन, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, डिप्टी वाइस चांसलर (ग्लोबल रिसर्च) कार्यालय, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टैरिफ वार से भड़के लोग,नहीं करेंगे विदेशी उत्पाद का प्रयोग

लोक निर्णय,रुद्रपुर: अमेरिका ने भारत के कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाया तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99