जानें,रुद्रपुर में क्यों हुआ पथराव
रुद्रपुर:थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रविवार रात अनार जला तो इसकी चपेट में आकर एक कार का आधा हिस्सा जल गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में पथराव हो गया।इससे आसपास हड़कंप मच गया।दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की पत्नी भी पर भी प्राथमिकी पंजीकृत है।
वार्ड-दो निवासी मितुम सरदार ने तहरीर देकर कहा कि 19 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी कार संख्या यूके 06 बीएफ 8004 आई ब्लॉक विवेकानंद पार्क के किनारे खड़ी कर दी थी। 20 अक्टूबर की रात आई ब्लॉक निवासी गीता शाहा,आस्था शाहा व दीपांकर शाह के अलावा राजीव डे ने जानबूझकर कार टायर के समीप ही अनार का जला दिया और आतिशबाजी की।इससे कार का आधा हिस्सा जल गया, शीशे भी चटक गए। विरोध करने पर आरोपितों ने हाथापाई व पथराव शुरू कर दिया। इधर, गीता शाह ने तहरीर देकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ दीवाली मना रही थी कि तभी मितुम सरदार,पृथ्वी राज राय,बुलबुल राय अपने साथियों के साथ आकर अभद्रता कर घर पर पत्थरबाजी की। जिससे खिडकी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।थाना ट्रांजिट प्रभारी मोहन चंद्र पांडैय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच की जा रही है।




