उत्तराखंड

जानें,राष्ट्रपति ने किस उपलब्धि पर यूएस नगर डीएम को दिया पुरस्कार

रुद्रपुर। भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम में देश में ऊधम सिंह नगर चौथे स्थान पर रहा। इस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पीएम जनमन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है।जिससे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों का सर्वांगीण विकास करना है। इस योजना में भारत के 75 जनजातीय जिलों के लगभग 75 समुदायों के 28 लाख से अधिक लोगों को मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य रखा गया है।योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, बिजली, आवास, सड़क, मोबाइल नेटवर्क, और आजीविका के साधन शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है।प्रथम, सुरक्षित आवास और बुनियादी सुविधाएं,द्वितीय शिक्षा और कौशल विकास,तीसरा स्वास्थ्य और पोषण, चौथा आजीविका संवर्धन, और पांचवां सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं।उत्तराखंड में जनजातीय जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण भाग भोटिया, थारू, जौनसारी और रजि समुदायों से संबंधित है।उत्तराखंड सरकार स्थानीय पारंपरिक व्यवसाय जैसे ऊनी वस्त्र, जड़ी-बूटी आधारित उत्पाद, और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनमन कार्यक्रम से जोड़ रही है। इससे न केवल जनजातीय लोगों की आजीविका में सुधार होगा, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान भी सुरक्षित रहेगी। ऊधम सिंह नगर में पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत 43 जनजाति गांव है। जिनमें 99 तोक शामिल है। जिनकी जनसंख्या 40881 है। जिसमें से 6886 परिवार विशेष रूप से कमजोर परिवार है। जिनमे से 824 परिवार आवास विहिन चिन्हित किए गए। इन सभी परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत कर प्रथम फेज में 97 परिवारों को प्रथम किस्त जारी कर दी गयी है। जबकि गदरपुर के कुल्हा गांव में जनजाति बच्चों के लिए 100 बेड का छात्रावास बनाने के लिए भूमि आवंटित कर 2.75 करोड़ की धनराशि आवंटित कर छात्रावास निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसमें 123.75 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है। गदरपुर के चुनपुरी में एक आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माणाधीन व बाजपुर में 123.44 लाख से महोलीचैन, भीकमपुरी, सिंहाली व सेमलपुरी में चार हुद्देशीय भवन निर्माणाधीन है तथा लघु सिंचाई द्वारा 179.38 लाख की धनराशि से बेतखेड़ी, विजयरमपुरा व बन्नाखेड़ा में गूल व नहरे बनाये गये है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत विशेष रूप से कमजोर सभी 6886 परिवारों को पेयजल संयोजन दे दिया गया है। जनजाति क्षेत्रों में 05 वनधन केन्द्र संचालित किए गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष रूप से कमजोर गांव, समूहों में शतप्रतिशत टीकाकरण, 98 प्रतिशत संस्थागत प्रसव, शतप्रतिशत स्किल सेल एनिमिया व टीबी जांच की गयी है। इसके साथ ही 935 को प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, 248 को उज्ज्वलयोजना, 379 को पीएस किसान सम्मान निधि से लाभान्ति किया गया व सात को विद्युत कनेक्शन, 8125 परिवारों के राशन कार्ड बनाए गए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया कहा कि सभी अधिकारियों की सक्रियता से यह सम्मान मिला है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी पीएम जनमन अमन अनिरुद्ध मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर