ऊधम सिंह नगर

जानें,क्यों भावुक हो गए नगर आयुक्त की भावभीनी विदाई में

रुद्रपुर। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को पदोन्नति के साथ देहरादून स्थानांतरित किए जाने पर नगर निगम सभागार में भव्य विदाई समारोह हुआ। महापौर विकास शर्मा सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, ठेकेदार, व्यापारी और गणमान्य नागरिकों ने नगर आयुक्त को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने दुर्गापाल को एक कर्मठ, निष्ठावान और जनहितकारी अधिकारी बताया।महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त ने अपनी उत्कृष्ट शैली से नगर सिर्फ प्रशासन से जनता के दिलों में एक अलग छवि बनाई। नगर आयुक्त की कमी नगर निगम को हमेशा खलती रहेगी। नरेश दुर्गापाल को नगर की जनता कभी भूल नहीं पाएगी। उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कहा कि नरेश दुर्गापाल एक प्रेरणास्रोत अधिकारी रहे हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी कैसे संयम और साहस से निर्णय लिए जाते हैं। उनके अनुभव ने हमें निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा,पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा नेता राधेश शर्मा ने कहा कि जहां अन्य अधिकारी बस्तियों में जाने से कतराते हैं, वहीं दुर्गापाल ने मलिन बस्तियों में जाकर हर नागरिक की आवाज सुनीं और समस्याओं का समाधान किया। उनके प्रयासों से प्रदेश का पहला स्मार्ट वेंडिंग जोन बना, जो उनके दूरदृष्टि का उदाहरण है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि उन्हें इस टीम के साथ काम करके गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे एक ऐसा माहौल मिला जहां सहयोग और समर्पण की भावना थी। संचालन मनोज कर्नाटक ने किया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, एसएनए रणदीप, स्वास्थ्य अधिकारी पियूष रंजन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ, हरजीत राठी, चिराग कालरा, सुनील रोहतगी, मुकेश राजौरिया, इन्द्रजीत सिंह, उमेद सिंह, कुलदीप कुमार, तपन कुमार, जुबक मोहन सक्सेना, प्रशांत जोहरी, शाहीन मलिक, प्रकाश चन्द्र पंत, हरीश सिंह,उमेश पंत, प्रवीण सक्सेना आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार