जानें,किस पूर्व सीएम को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग उठी
रुद्रपुर।पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पंडित नारायण दत्त तिवारी के जन्म शताब्दी वर्ष को समारोह के रूप में मनाने की मांग की। साथ ही कहा कि तिवारी को भारत रत्न देने की संस्तुति राज्य सरकार द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पंतनगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय का नाम गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय पंतनगर रखा गया।गढवाल विश्वविद्यालय का नाम हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय गढ़वाल रखा गया। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के नाम से रखा जाए।उत्तर प्रदेश सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री एवं देवभूमि उत्तराखण्ड की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे नारायण दत्त तिवारी का आगामी 18 अक्टूबर को जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि दोनों ही है। 18 अक्टूबर को तिवारी के जन्म शताब्दी वर्ष को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समारोह के रूप में मनाया जाए। डॉक्टर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री यदि ऐसा कर पाते हैं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।





