उत्तराखंड

जानें,किस जिले में बिना अनुमति अफसर नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

हरिद्वार:जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही सभी अफसरों को योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को कहा। कोई भी अधिकारी बिना उनकी अनुमति की मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यदि किसी अधिकारी का आवश्यक कार्य है तो उसके लिए अनुमति लेनी जरूरी है।बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी।
उन्होंने नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों को शहर के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्र में बिना की लाइंसेंस एवं बिना अनुमति के कोई भी रेहड़ी,ठेली एवं फड़ का संचालन नहीं कराने को कहा। बिना लाइंसेंस के रेहड़ी,ठेली इव पहाड़ संचालन करने वालों पर कार्रवाई करें।उन्होंने शिक्षा विभाग एवं बाल विकास अधिकारी को मरम्मत। वाले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को जिला योजना में अवमुक्त धनराशि से गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य कराने को कहा।विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,पीडी केएन तिवारी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर