अध्यात्म उत्तराखंड

जानें,किसने मां वैष्णो दरबार यात्रा को रवाना किया

रुद्रपुर। श्री दुर्गा यात्रा समिति की ओर से आयोजित 34 वीं वार्षिक मां वैष्णो दरबार यात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर से विधि-विधान से किया गया। महापौर विकास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी गीता शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में आरती की। महापौर ने श्रद्धालुओं को यात्रा की मंगलकामनाएं की और मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश नवाकर यात्रा को रवाना किया। दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित नवीन शास्त्री और महंत राजीव ठक्कर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।ध्वज यात्रा के पांच मंदिर पहुंचने पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर और महामंत्री ओमप्रकाश अरोड़ा सहित सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। माता के मंदिर में चुनरी और ध्वज चढ़ाकर भजन कीर्तन किया गया।महापौर ने कहा कि रुद्रपुर की यह मां वैष्णो दरबार यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह यात्रा हमें अध्यात्म से जोड़ने और समाज को एकजुट करने का भी माध्यम है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं मां वैष्णो देवी से प्रार्थना करता हूं कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, मंगलमयी और फलदायी हो।यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल और प्रवक्ता पवन गाबा पल्ली ने जानकारी दी कि यात्रा में शामिल भक्तों का दल 21 सितंबर को मां ज्वाला देवी की पवित्र ज्योति लेकर रुद्रपुर वापस लौटेगा।
इस मौके पर रेणु अरोरा , किशन नारंग,गुरशरण बब्बर, केवल बत्रा, विजय फुटेला, बाजार पार्षद चिराग कालरा,राजकुमार सीकरी, योगेश अरोरा,राकेश सुखीजा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
अध्यात्म

आज का पंचांग – 5 सितम्बर 2025

विक्रम संवत्सर २०८२शक संवत १९४७,विश्वावसु माह:-भाद्रपद,पक्ष:-शुक्ल,तिथि:-त्रयोदशी,पर्व:-श्री गणेशोत्सव, ऋतु:-शरद, सूर्योदय:-प्रातःकाल ६:०१,सूर्यास्त:-सांध्यकाल ६:३८, दिशाशूल:-पश्चिम ( आज पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम कोण की दिशा