जानें,कब से होगी केंद्रों में धान की खरीद
रुद्रपुर: अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों, किसानों व राइस मिलर्स के पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2025-26 की तैयारियो की समीक्षा की। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में किसान व संगठन के पदाधिकारियों ने धान क्रय केंद्र बढ़ाने नमी के मानक के अनुसार कटौती करने,समय से धान का भुगतान करने, लीज/स्टॉम्प/ठेके पर ली गई भूमि पर लगाई गई धान की फसल को खरीद के लिए समय से स्थानीय किसानों से पहले धान खरीदने की मांग की। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। धान का समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। अधिकारी धान क्रय केंद्र बढ़ाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे व निरीक्षण कर लें।जिससे आवश्यतानुसार धान क्रय केन्द्र बढ़ाया जा सकें। उन्होंने सभी क्रय एजेंसियों व कच्चा आढ़तियों से कहा कि धान खरीद में किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर लगी फैक्सी पर क्रय केंद्र प्रभारी का नाम, मोबाइल नम्बर, सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों का नाम व मोबाइल नम्बर व टोल फ्री नम्बर भी अंकित करें ।जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या होने पर वार्ता कर समाधान कर सकें। केंद्रों पर पंखा, नमी मापक यंत्र, कॉटा, पीने का पानी आदि सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।बैठक में मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर अभय सक्सेना, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गोयल, उपाध्यक्ष रमेश गर्ग, किसान जगरूप सिंह गिल, संतोख सिंह, बलविन्दर सिंह, विक्रम जीत सिंह आदि मौजूद थे।





