जल निगम का दावा 96 प्रतिशत घरों में की जा रही जलापूर्ति
रुद्रपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई जा रही है। ऊधम सिंह नगर में 96 प्रतिशत घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।पेयजल निगम कार्यालय के अनुसार जिले में 1.98 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।इसके सापेक्ष अब तक 1.94 लाख कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।जिले की 374 ग्राम पंचायतों के 605 गांवों में संचालित योजना के तहत 5378किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है।योजना में 377 कार्य होने हैं।इसमें कुछ काम जल संस्थान को भी दिया गया है।हालांकि इस योजना का नोडल पेयजल निगम कार्यदाई संस्था को बनाया गया है।ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से पेय जलापूर्ति बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय महिला समिति गठित की गई है।संचालन के लिए इन महिलाओं को ट्रेनिंग भी जा चुकी है।यदि कच्छी सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाई जाती है तो इसे ठीक करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को और यदि कच्छी सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाई जाती है तो इसे सही करने का जिम्मा मंडी समिति की है। निगम जल संस्थान और मंडी समिति को सड़क ठीक करने के लिए बजट देता है।जल निगम के अधिशासी अभियंता सुनील जाशी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर में यह योजना वर्ष 2021 से शुरू हुई है। वर्ष, 2025 तक पूरा करना था,लेकिन अब यह समय सीमा बढ़ाकर वर्ष 2028 तक कर दी गई है। बताया कि योजना में करीब 96 प्रतिशत घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।





