जनगणना के लिए दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीआर चौहान ने आज जिला कार्यालय सभागार में 2026-27 में की जा रही जनगणना के संबंध में तीसरे दिन भी कार्यशाला में विभिन्न जानकारी दी।सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने अवगत कराया कि आगामी जनगणना-2027 का प्रथम चरण (मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 एवं द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 2027 में किया जाना निर्धारित है। हरिद्वार में आज तीसरे दिन भी समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी (प्र०)प्रशासन पी आर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आज तीसरे दिन भी कार्यशाला का आयोजन कर जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार, उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधि श्री नीरज कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-॥, अमीर आलम, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-॥ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी को लैपटॉप के माध्यम से जनगणना सम्बन्धित पोर्टल पर कार्य कराया गया तथा पोर्टल पर कार्य करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। जनपद स्तर पर आयोजित उक्त प्रशिक्षण में पीएलशाह, नगर आयुक्त कोटद्वार, नगर आयुक्त, रूडकी, शउत्तम सिंह आदि मौजूद थे।





