उत्तराखंड स्वास्थ्य

छापेमारी में नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय की सफाई सही से न होने पर नाराजगी जताई।साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। दवा की स्टॉक रजिस्टर भी कर्मचारी नहीं दिखा पाए। सीडीओ ने चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एन्टीवेनम वैक्सीन रखने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीडीओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर चिन्ता जताई। छात्रों की उपस्थित बढ़ाने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।मिड-डे मिल योजना के भोजन चार्ट के अनुसार ही प्रतिदिन बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने को कहा।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष