उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार शिक्षा साहित्य

छात्राओं को सिखाई गई ऐपण कला

सितारगंज।पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर के विद्यार्थियों की।ओर से गति निर्धारक गतिविधि के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सितारगंज में एक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यशाला हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने केजीबीवी की छात्राओं को कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक लोककला ऐपण कला के गुर सिखाए।विद्यार्थियों ने ऐपण कला के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और इसके पारंपरिक उपयोगों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्राकृतिक रंगों से ऐपण बनाने की विधि, विभिन्न शुभ प्रतीकों जैसे—स्वस्तिक, लक्ष्मी चरण, चौकी, दीप एवं पुष्प आकृतियों का अभ्यास भी छात्राओं को कराया गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ गतिविधि में भाग लेते हुए स्वयं ऐपण का निर्माण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला। जिससे सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनी।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता कोहली ने कहा कि ऐसी गति निर्धारक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पारंपरिक कलाओं को सीखना और सिखाना हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान भविष्य में इस प्रकार की संयुक्त शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवोदय विद्यालय रुद्रपुर के शिक्षकों सुशीला जोशी और विनीत कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99