ऊधम सिंह नगर राजनीति

चुनाव की तैयारी में जुटे ठुकराल

रुद्रपुर: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शनिवार को खुदीराम बोस नगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया। ठुकराल ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं और उन्हीं के दम पर जनसमस्याओं को समझा और सुलझाया जा सकता है। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने और बूथ स्तर तक मजबूत जनसंपर्क पर जोर देने की बात कही। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव भी सुने और आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर समस्या को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। बैठक में सड़क , सफाई और जल निकासी आदि मुद्दे उठे। इस मौके पर रमेन विश्वास, रवि, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट, रामपद, महादेव राय, गोविन्द, तरुण गाईन, शंकर गाईन, मंगल गाईन, मुकेश राय, विक्की मंडल, ध्रुव सरकार, प्रवीण विश्वास, अक्षय विश्वास, सुराज, राजेश सरकार, तरुण राय आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार