चारधाम के लिए आज 213 यात्रियों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार । (लोक निर्णय)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 213 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें यमनोत्री धाम के लिए 44,गंगोत्री धाम के लिए 44,केदारनाथ धाम के लिए 63 और बद्रीनाथ धाम के लिए 62 तीर्थयात्री शामिल हैं।जनपद हरिद्वार यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 04 लाख 78 हजार 164 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।





