उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

चम्पावत में 12 मोटर मार्गों के नवीनीकरण के लिए 620.63 लाख जारी

चंपावत। पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विकास की गति को तेज करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्ष 2026-27 के लिए चम्पावत में 12 महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों की अनुमानित कुल लागत 620.63 लाख रुपये है, जो स्थानीय समुदायों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।यह पहल राज्य सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करती है, जहां दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच को आसान बनाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और स्थानीय उत्पादों की बाजार पहुंच सुगम बनेगी।
यह विकास कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपादित किए जाएंगे, जिसमें गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार ऐसी योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को एक विकसित और संपर्कयुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह परियोजना चम्पावत जनपद के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इन मार्गों के नवीनीकरण से न केवल स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन आसान होगा, बल्कि पर्यटन और छोटे उद्योगों को भी नई गति मिलेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार