उत्तराखंड

चम्पावत के 74 छूटे तोकों तक पहुंचेगी बिजली

चम्पावत।(लोक निर्णय) चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में विद्युत सुविधा से वंचित रहे दूरस्थ एवं छूटे हुए 74 तोकों में अब शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 5 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री धामी की इस पहल से 74 तोकों में रहने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां अब तक विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी थी।योजना के अंतर्गत इन सभी तोकों में विद्युत लाइन विस्तार, आवश्यक ट्रांसफार्मर स्थापना एवं अन्य आधारभूत विद्युत ढांचे का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र में स्थायी और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।इस स्वीकृति से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी गांव या तोक मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर