उत्तराखंड स्वास्थ्य

चंपावत में 221पशुओं को किसके लगे टीके

चंपावत।राजकीय पशु चिकित्सालय सचल, चंपावत द्वारा पशुधन के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ब्लॉक पाटी के ग्राम पखौटी एवं कनवाड़ में आयोजित टीकाकरण शिविर में 221पशुओं का टीकाकरण किया गया।पशु चिकित्सा दल ने पूरे समर्पण के साथ कार्य करते हुए कुल 221 पशुओं का टीकाकरण किया। इसमें 113 बकरियां, 89 गोवंशीय पशु (गाय, बैल आदि) और 19 महिश वंशीय पशु (भैंस) में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीके लगाए गए। पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा पशुधन प्रबंधन की उन्नत तकनीकों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी।जिससे पशुओं की उत्पादकता और स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाया जा सके।इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी सचल डॉ. वैशाली साह (जिन्होंने टीम का नेतृत्व किया), पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी, समेत वाहन चालक दिनेश चंद्र की सक्रिय उपस्थिति रही।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष