उत्तराखंड कारोबार

चंपावत में युवाओं के स्वरोजगार के लिए कहां कहां लगेंगे ऋण कैंप

चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं उत्तराखण्ड शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग के निर्देश पर चंपावत में छह अक्टूबर से ऋण मेला अभियान चलेगा। जिससे युवा स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य राज्य में संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराते हुए आवेदन से लेकर वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाना है। जिला उद्योग विभाग द्वारा विकासखंडवार, तहसीलवार एवं बैंकवार ऋण कैंपों का विस्तृत रोस्टर तैयार कर लिया गया है।जिससे प्रत्येक पात्र आवेदक को योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी स्तर पर मिल सके।लोहाघाट में छह अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे, विकासखंड सभागार में ऋण मेला लगेगा।जिला पंचायत चंपावत में आठ अक्टूबर, बाराकोट में नौ, पाटी में 10,नगर पालिका टनकपुर में 13,नगर पंचायत बनबसा में 14, जिला पंचायत सभागार देवीधूरा में 16,नगर पालिका लोहाघाट में 17,नगर पालिका चंपावत में 24,राजकीय प्राथमिक विद्यालय धूरा में 27 और राजकीय इंटर कॉलेज चौमेल में 29 अक्टूबर को ऋण मेला लगाया जाएगा। बताया कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों के वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व