चंपावत में सीएम के बारे में क्या बोलीं खेल मंत्री?
चंपावत।खेल मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों के साथ आज उत्तराखंड द्वारा 25 साल में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की।उन्होंनेकहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब यह राज्य आर्थिक एवं सामाजिक संकेतकों में देश का अग्रणी बन जाएगा।
उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की है।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कदम अनुकरणीय हैं।2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से पालन करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पुरा सहयोग दें।इस अवसर पर चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया,विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, सतीश पांडे, शंकर पांडे, सुभाष बगोली, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष विकास चौधरी आदि मौजूद थे।





