उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

चंपावत में दस किलो खराब मिठाई नष्ट

चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान तेज कर दिया है। आज विभाग की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से बाहरी राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले खाद्य पदार्थों की गहन जांच की और मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।टीम ने टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर रोडवेज बसों, पिकअप और टैक्सी वाहनों को रोककर उनमें लाए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। हालांकि, चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन में संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, लेकिन सभी चालकों और परिचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे किसी भी प्रकार के संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ का परिवहन न करें।
मुडियानी क्षेत्र में मिठाई के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए विभागीय टीम ने खोया और बेसन से बनी मिठाइयों के 03 नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर लगभग 10 किलोग्राम खराब मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया और दुकानदार को भविष्य के लिए अंतिम चेतावनी जारी की गई।अभिहित अधिकारी संजय कुमार ने सभी कारोबारियों को ताजी मिठाई रखने, रंगों का सीमित प्रयोग करने और केवल अधिकृत लाइसेंस धारकों से ही पक्के बिल पर खोया खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम में अभिहित अधिकारी संजय कुमार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल मुख्य रूप से शामिल रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार