चंपावत में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान तेज
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश के अनुपालन में जनपद चम्पावत में “गड्ढा मुक्त सड़क अभियान” की गति तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-09, बापरू के पास पैच वर्क, पिलीभित चौंकी आदि सड़कों पर पैच रिपेयर और जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। सभी संबंधित रोड एजेंसियां इस अभियान में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की गुणवत्ता की सघन जांच करें। यह भी सुनिश्चित करें कि कार्य मानक और सुरक्षा नियमों के अनुरूप पूरा हो। उन्होंने कहा कि सड़कें जिले के विकास की रीढ़ हैं और उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। इस अभियान से न केवल सड़कें सुरक्षित और सुगम होंगी, बल्कि चम्पावत जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। स्थानीय जनता को लंबी अवधि तक सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्र का समग्र विकास भी गति पकड़ सकेगा।





