उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ मनोरंजन शिक्षा

चंपावत में किसने किया उत्तराखंड गौरव गान का विमोचन

चंपावत।राज्य स्थापना के रजत जयंती पर आयोजित भव्य चम्पावत पुस्तक मेले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड के रचनाकार कुलदीप उप्रेती द्वारा रचित प्रेरणादायी गीत उत्तराखण्ड गौरव गान का विमोचन किया।

इस दौरान जब गीत की पंक्तियां “देवभूमि के नाम से जाने, जिसको जग ये सारा, उत्तराखण्ड राज्य हमारा, उत्तराखण्ड राज्य हमारा तो सभी गर्व और भावनाओं से भर गए। यह गीत उत्तराखण्ड की पर्वतीय भव्यता, लोकसंस्कृति, भाईचारा और आस्था का अद्भुत संगम है, जिसने उपस्थित सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।गीत के रचयिता कुलदीप उप्रेती वर्तमान में जिला पंचायत राज कार्यालय पिथौरागढ़ में लेखाकार हैं।उन्होंने बताया कि यह रचना उनके हृदय की गहराइयों से निकली है। इस गीत का उद्देश्य हर उत्तराखण्डवासी में अपनी मातृभूमि के प्रति गर्व, अपनापन और आत्मगौरव की भावना जागृत करना है।”लगभग 6 मिनट की अवधि वाले इस गीत में संगीत और स्वर दिए हैं श्रीयांश मणि ने, जबकि इसके प्रोड्यूसर प्रतिभा उप्रेती हैं।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त जिलाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99