उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

चंपावत में अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

चंपावत।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए ) के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम किए गए। चम्पावत के ग्राम सिमल्टा (काण्डा) में कार्यक्रम अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत अनुज कुमार संगल के निर्देशन एवं सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, विशाल गोयल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। पीएलवी गोपाल चन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र जोशी, ईश्वरी दत्त जोशी तथा पैनल अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह रंसवाल एवं शम्भू दत्त ओझा आदि ने नालसा के 30 वर्षों की उपलब्धियां की जानकारी दीं। सिविल जज (जूडि) विशाल गोयल ने सभी को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, एवं अन्य प्रमुख विधिक प्रावधानों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता ही न्याय तक सबकी समान पहुंच सुनिश्चित करने का आधार है।नगरपालिका मैदान, लोहाघाट से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। पंपलेट एवं सूचना स्टॉलों के माध्यम से जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों एवं नालसा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त, तहसील चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर, पाटी एवं बाराकोट में भी पीएलवीगण के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।,

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99