उत्तराखंड

चंपावत डीएम सख्त,वन विभाग पर प्राथमिकी दर्ज के दिए आदेश

चंपावत।जनता मिलन कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आए फरियादियों की लगभग 71 शिकायतें में लगभग पांच दर्जन समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोग दूर-दराज़ के इलाकों से अपना कीमती समय और पैसा खर्च कर यहां आते हैं, इसलिए उन्हें यह अनुभव होना चाहिए कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।पेयजल योजनाओं के निर्माण में वन विभाग द्वारा अनावश्यक बाधाएं डाले जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत वन विभाग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए।प्रेम सिंह, जो चार साल से पेयजल और सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे थे, की समस्या का आज समाधान कर वृद्ध संतोषपूर्वक लौटे।चौकी गांव के दिव्यांग लाल सिंह के बीपीएल कार्ड और पेंशन स्वीकृति के आदेश जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी किए।दियुरी बिलौन के आपदा प्रभावित पांच परिवारों के विस्थापन के लिए टीम गठित की गई।घुरचुम गांव में आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका के विवाद पर अधिकारी मौके पर जाकर निर्णय ने के आदेश दिए गये।खेतीखान पम्पिंग योजना से 30 अक्टूबर तक पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करने के आदेश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में पेयजल या अन्य जनसुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं तो लोग सीधे उनसे संवाद कर सकते हैं।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, एपीडी विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर