उत्तराखंड

चंपावत डीएम पहुंचे विकास भवन तो अफसरों में मचा हड़कंप

चंपावत:जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे निरीक्षण करने विकास भवन पहुंचे तो अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।उन्होंने प्रत्येक कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टरों की जांच की। साथ ही उन्होंने चेताया कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के सुचारू संचालन में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालय एवं डेस्क पर नामपट्टिका अंकित करने के निर्देश दिए। परिसर में धूम्रपान एवं गुटखा सेवन करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों की गरिमा और स्वच्छ वातावरण को हर हाल में बनाए रखना आवश्यक है। विकास भवन परिसर की साफ-सफाई पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाएं। कार्यालयों के भीतर तथा बाहर गंदगी या अव्यवस्था की स्थिति किसी भी हाल में न हो। उन्होंने अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन जांच के दौर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए जिला विकास अधिकारी को उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।उन्होंने पशुपालन विभाग के भीतर रखे फायर एक्सटिंग्विशर को बाहर स्थापित करने, सभी कार्यालयों की अलमारियों में इंडेक्स तैयार करने, प्रत्येक कार्यालय के बाहर राइट टू सर्विस बोर्ड लगाने, कार्यालयों में नियमित रूप से वीड आउट की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विकास भवन परिसर में छोटे बच्चों के लिए क्रेच सेंटर की स्थापना करने के निर्देश भी दिए।विकास भवन में फैली हुई विद्युत लाइनों और मीटरों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कार्यालयों में समय का पालन, अनुशासन,पारदर्शी व्यवस्था और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। इसमें लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले डीएम मनीष कुमार ने जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर