ऊधम सिंह नगर

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश

रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। गई। उन्होंने जनपद में घरेलू गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसकी कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।बताया कि जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार, प्रत्येक क्षेत्र में एक QRT का गठन किया गया है। इसमें क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी (अध्यक्ष), पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी और नगर निकाय के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम नियमित और आकस्मिक रूप से गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण करेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक गैस गोदाम पर एक पुलिस कर्मी के साथ राजस्व कर्मी/पटवारी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। ये कर्मी दो पालियों (सुबह सात से अपराह्न एक बजे तक और एक बजे से शाम सात बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।एसएसपी ने कहा कि गैस की किल्लत या वितरण को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक अफवाहें फैलाकर जनता में डर पैदा करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार