अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

गोली लगने से ध्रुव की मौत,शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा

रुद्रपुर। विगत दिनों सिविल लाइन स्थित युवा व्यापारी ध्रुव चावला की गोली लगने से मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो वहां विधायक शिव अरोरा भी पहुंचकर व्यापारी के निधन पर गहरा दुःख जताया। साथ ही परिजनों को इस संकट की घड़ी मे ढांडस बंधाया। विधायक ने परिवार की मांग पर इस घटना की हर पहलू से जांच के लिए दूरभाष पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार से बात की।कहा कि इस गोलीकांड की हर प्रकार से जांच हो।आखिर इसके पीछे सामान्य सुसाइड है या फिर इसके पीछे अन्य कोई। अरोरा ने क्षेत्र के नौजवान युवाओं से अपील कि किसी भी परिस्थितियों में इस प्रकार के कदम ना उठाएं और कितनी भी कठिन से कठिन परिस्थिति हो कोई भी युवा नौजवान इस प्रकार के कदम ना उठाएं हर समस्या हर परिस्थितियों का हाल वार्तालाप समाज के बीच में बैठकर निकलता है।विधायक शिव अरोरा ने मौके पर संबधित अधिकारियों को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम प्रकिया को आगे निर्देश दिए।
इस दौरान व्यापारी नेता विजय फुटेला, सुशील गाबा, जगदीश तनेजा, चेतन मांगट, मयंक कक्कड़, वासु, कन्नू गुम्बर आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार