गैस रिसाव से लगी आग से एक झुलसे
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) मोदीपुरम थाना ट्रांजिट कैंप मै गैस रिसाव होने से घर में आग लगी है। सूचना पर अग्निशमनअधिकारी महेश चंद एक फायर टेंडर एवं संयम तत्काल घटना स्थल को रवाना हुए एवं पाया कि थाना ट्रांजिट कैंप मोदीपुरम वार्ड नंबर 03 में जनताराम उर्फ रामभरोसे अपने घर में खाना बनाते हुए गैस रिसाव होने से झुलस गए। जिन्हें फायर सर्विस की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा हॉस्पिटल पहुंचा दिया था आग से किचन का सामान जल चुका था।बाद में घटनास्थल का आवश्यक निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।आग बुझाने की टीम में एफएसओ महेश चन्द्र,फायरमैन प्रकाश पांडे,फायरमैन ड्राइवर नरेश कुमार,फायरमैन सुरेश चंद्र, नवल प्रभात, दीपक सिंह बिष्ट, सरिता शामिल थे।





