उत्तराखंड खेती/किसानी

गन्ना आयुक्त ने जारी किए गन्ना सुरक्षण आदेश

रुद्रपुर।पेराई सत्र 2025-26 के लिए आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग,उत्तराखण्ड त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने प्रदेश की चीनी मिलों को गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित करने के
गन्ना सुरक्षण आदेश जारी किए हैं। जनपद ऊधम सिंह नगर की सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चार चीनी मिलों को कुल 126 गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित किए गए हैं। हरिद्वार की निजी क्षेत्र की चीनी मिल इकबालपुर के इतर दो निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 311 गन्ना क्रय केन्द्र तथा देहरादून की सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिल डोईवाला को 57 गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित किए गए। इस प्रकार पेराई सत्र 2025-26 के लिएप्रदेश अन्तर्गत कुल 494 गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर में अनुमानित 145 लाख कुन्तल तथा जनपद हरिद्वार / देहरादून में लगभग 571 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का अनुमान है। चीनी मिल इकबालपुर द्वारा पेराई सत्र 2024-25 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान न किए जाने के कारण चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केन्द्रों को प्रदेश की अन्य चीनी मिलों को व्यावर्तित इस शर्त के साथ किया गया है कि यदि चीनी मिल इकबालपुर द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के सम्पूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाता है तो चीनी मिल को गन्ना क्रय केन्द्रों के आवंटन पर विचार किया जाएगा। पेराई सत्र 2024-25 के अवशेष गन्ना मूल्य की वसूली करने के लिए चीनी मिल के विरूद्ध वसूलीप्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। चीनी मिलों को समय से पेराई कार्य प्रारम्भ करने और आवंटित सभी गन्ना क्रय केन्द्रों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।सभी चीनी मिलें समानुपातिक आधार पर क्रय केन्द्रों से गन्ना क्रय करेंगी। गन्ना उठान की व्यवस्था को
दुरुस्त किये जाने के निर्देश चीनी मिलों को दिए गए हैं। गन्ना क्रय केन्द्रों तथा चीनी मिलों में भी कृषकों के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएं। जिससे गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों। आवंटित क्रय केन्द्रों में तौल लिपिकों की नियमित रूप से नियमानुसार तैनाती की जाएं। आयुक्त ने बताया कि विभागीय अधिकारियों
द्वारा क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा तथा घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी गन्ना क्रय केन्द्र में गन्ना तौल कार्य में अनियमितता
उजागर होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगीचीनी
मिलों को समय से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान करने के भी निर्देश दिए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व