अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में चोरी की पांच बाइक संग दो गिरफ्तार

गदरपुर। (लोक निर्णय)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ऑपरेशन प्रहार तहत आज एनएच-74 काशीपुर रोड सरदार नगर फ्लाई ओवर से आगे श्मशान घाट के पास चेकिंग कर रही थी।इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। एक ने अपना नाम विजय विश्वास पुत्र सुरेन्द्र विश्वास निवासी वार्ड 3 चन्दनगढ थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर और दूसरे ने अपना नाम आनन्द विश्वास पुत्र दुलाल विश्वास निवासी मोतीपुर 02 थाना दिनेशपुर बताया।बाइक चेक की गई तो थाना गदरपुर में बाइक चोरी का मामला पंजीकृत होना पाया गया। आरोपित की निशानदेही पर चोरी की अन्य चार बाइक सरदार नगर श्मशान घाट वाली रोड से आगे दाहिनी तरफ नाले के किनारे झाड़ियों से बरामद की गई। आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार