ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

गदरपुर में ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी को कराया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुपालन में ग्रीष्मकालीन धान की रोकथाम की कार्रवाई अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी गदरपुर की अध्यक्षता में तहसीलदार गदरपुर के साथ राजस्व टीम तथा कृषि विभाग द्वारा तहसील गदरपुर के मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत 0.151 हेक्टेयर पर लगायी गई ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी को नष्ट किया गया।मौके पर और पौध लगाने के लिए रखे लगभग एक क्विंटल बीज को भी जब्त किया गया। इसके साथ ही एक अन्य क्षेत्र बरीराई में लगभग 0.405 हेक्टेयर क्षेत्र में बोयी गई धान की पौध को नष्ट करने में टीम को लोगो के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों को यह समझने पर कि ग्रीष्मकालीन धान की अनुमति मात्र उन क्षेत्रों में है जहाँ पर भूमि दलदली होने के कारण कोई फसल हो पाना संभव नहीं है। अंत में किसानों द्वारा लिखित में सहायक कृषि अधिकारी अनिल अरोड़ा को एक शपथ पत्र दिया कि यदि सर मार्च तक शासन से उन्हें ग्रीष्मकालीन धान लगाने की कोई अनुमति प्राप्त नहीं होती है तो स्वयं पौध को नष्ट कर देंगे या प्रशासन करवा दें,उन्हें आपत्ति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त लोगो से यह अपील भी की गई कि बिना प्रशासन की अनुमति के ग्रीष्मकालीन धान बिल्कुल ना लगाये तथा उक्त अनुमति भी दलदली भूमि तथा अन्य कोई फसल का विकल्प मौजूद ना होने की दशा में ही दी जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार