खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)। अमेरिका_इजरायल और ईरान के बीच हुए हवाई हमले की वजह से खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।साथ ही ऊधम सिंह नगर प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन जारी की है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी तहसीलदारों से खाड़ी देशों में रहने वालों की सूची मांगी है।प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी के परिवार का सदस्य खाड़ी देशों में फंसा हो तो उसकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ हीप्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई खाड़ी देशों में फंसे हो तो इसकी जानकारी तत्काल जिला मुख्यालय को दें। जिससे जिला मुख्यालय के माध्यम से संबंधित लोगों की जानकारी एकत्र कर सरकार तक पहुंचाई जाएगी, ताकि फंसे हुए लोगों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते सहायता प्रदान की जा सके।





