ऊधम सिंह नगर

खटीमा में होली गीतों पर झूमे मुख्यमंत्री धामी

रुद्रपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्थित निजी आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं व सभी को अबीर-गुलाल लगाया। होली समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं द्वारा हिन्दी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बाँध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री श्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण और भी प्रफुल्लित हो उठा।समारोह में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा पारंपरिक व्यंजनों, विशेषकर गुजिया का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना।होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, जीवन धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार