अपराध ऊधम सिंह नगर

खटीमा में संदिग्ध पेय के सेवन से दो की मौत, एक गंभीर

खटीमा।संदिग्ध पेय के सेवन से दो की मृत्यु हो गई।जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर रात शराब सेवन के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु होने और दो की हालत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नागरिक अस्पताल खटीमा में दिल्लू राणा (52 वर्ष) निवासी कंजाबाग खटीमा को मृत घोषित किया गया। मलकीत सिंह राणा एवं प्रवेश राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मलकीत सिंह राणा की भी मृत्यु हो गई है। चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मृतक व भर्ती दोनों के मुंह से तीव्र केमिकल जैसी गंध आ रही थी। जिससे यह आशंका है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।अस्पताल लाने वाले व्यक्ति श्रवण कुमार ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने शाम को 8 पीएम ब्लैक शराब के दो क्वार्टर मंगवाए थे और वाहन से बाहर गए थे। वापस लौटने पर दिल्लू राणा की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टियां करने लगे। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की जांच में मौके से 8 पीएम ब्लैक के दो खाली क्वार्टर, एक खाली आधा बोतल, एक संदिग्ध प्लास्टिक बोतल, उल्टी के नमूने को सील कर कब्जे में लिया गया।सभी बरामद सामग्री को विधिवत सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। एक बीमार को श्रीराम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।जिस दुकान से शराब खरीदी गई थी, उसे प्रशासन ने सील कर दी है।एसडीएम खटीमा तुषार सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में मृतक और बीमार दोनों की गाड़ी में मिली एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल पदार्थ था।जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार