ऊधम सिंह नगर

खटीमा में जलभराव की जड़े आए 20 परिवार

खटीमा।(लोक निर्णय)सोमवार रात्रि व मंगलवार दिन में लगातार बारिश होने से खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ने से वनगवाँ गांव में जलभराव की स्थिति हो गई।गांव के लगभग 20 परिवार जल भराव की जद में आ गए।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रशासन, एसडी आरएफ,पुलिस,खाद्य विभाग को मौके पर भेज दिया।एसडीआरएफ,पुलिस,प्रशासन की टीम ने गांव वालों की मदद से सात परिवारों को वनगंवा गांव से राहत शिविर प्राइमरी विद्यालय रघुलिया में विस्थापित कर दिया,और परिवारों को भी रघुलिया विद्यालय में विस्थापित कार्य गतिमान है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी प्राथमिक विद्यालय रघुलिया पहुंचे व जल भराव प्रभावित परिवारों से मिले ।मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक जल भराव की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती प्रशासन द्वारा भोजन,पानी आदि सभी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन व खाद्यरसद विभाग के अधिकारियों को शिविर में सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर दिए।जिलाधिकारी ने सभी लोगों से संयम बनाए रखने के साथ ही कहा कि लगातार बारिश हो रही है समय से रात्रि होने से पहले शिविर में आ जाएं ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।उन्होंने प्रशासन, एसडीआरएफ,पुलिस की टीमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार